चीता यज्ञेश शेट्टी ने टाइम ग्रुप के प्रवीण शाह और सगुन वाघ के साथ हाथ मिलाया

Chitah Yajnesh Shetty join hands with Pravin Shah and Sagoon Wagh of Time Group
Share this

मुंबई: टाइम ग्रुप ने करीब 17 साल बाद 8 फिल्में, 3 वेब सीरीज, टाइम ऑडियो और टाइम टैलेंट की शुरुआत की। जिसके लिए मुंबई के सहारा स्टार होटल में ग्रैंड पार्टी रखी गई थी।जिसमें से ‘फ्रीडम एट मिड नाइट’ (निर्देशक चंद्र मौली) और ‘ऑपरेशन खिलाड़ी’ (निर्देशक संजीव कृष्णमूर्ति) इन दो फिल्मों का निर्माण टाइम फिल्म्स,एनएस स्टूडियो, ट्रिफ्लिक्स, निंजूर पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। जिसे हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषाओं में बनाया जाएगा। जिसमें ‘निंजूर पिक्चर्स’ बैनर जाने-माने मार्शल आर्ट विशेषज्ञ चीता यज्ञेश शेट्टी का है। दोनों फिल्मों की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इस कार्यक्रम को लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज के उमेश एम शेट्टी ने प्रस्तुत किया।

इस मौके पर चीता यज्ञेश शेट्टी ने कहा, ‘मैं प्रवीण शाह, सगुन वाघ और टाइम वीडियो की उनकी पूरी टीम की आभारी हूं, उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। टाइम टैलेंट के जरिए हम लोगों को एक्शन, म्यूजिक, डांस आदि का प्रशिक्षण भी देगे। और साथ ही साथ फिल्मों में मौका देंगे। लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज के उमेश एम शेट्टी को धन्यवाद, जिन्होंने हमें अपना समर्थन दिया।”

इस पार्टी में फिल्म उद्योग के कई दिग्गज निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम को हिट बना दिया। प्रवीण शाह, सगुन वाघ, श्रीदेवी शेट्टी वाघ, शोहेल खान, नाना पाटेकर, जीतेंद्र, सुखविंदर सिंह, जयंतीलाल गाडा, रजत बेदी, चीता यज्ञेश शेट्टी, सनी सिंह, गुरमीत चौधरी, राखी सावंत, ईशा कोप्पिकर, जॉनी लीवर, अर्जुन बाजवा, मुकेश ऋषि, कुमार तौरानी, रमेश तौरानी, गणेश जैन, उमेश शेट्टी, देवीप्रसाद शेट्टी, मनमोहन शेट्टी, सतीश कौशिक, अशोक पंडित, आनंद पंडित, नरेंद्र हिरवानी, रामगौड़ा आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Share this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here