अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात प्रदेश महिला इकाई द्वारा महिला दिवस के अवसर पर ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान

All India Agrawal Organization Gujarat Pradesh Mahila Unit honors traffic women police personnel on the occasion of Women's Day
Share this

सूरत : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात प्रदेश महिला इकाई द्वारा महिला दिवस के अवसर पर ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान पुलिस परेड ग्राउंड अठवा लाइंस में किया गया ।इस अवसर पर शहर के करीब ढाई सौ से अधिक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी उपस्थित रही। यह कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए किया गया। जिसमें सभी कोई मास्क पहन कर उपस्थित रहे।

All India Agrawal Organization Gujarat Pradesh Mahila Unit honors traffic women police personnel on the occasion of Women's Day

महिला इकाई अध्यक्षा श्रीमती मनीषा कजारिया ने बताया संगठन की सभी महिलाओं ने उपस्थित महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में ए सी पी अशोक चौहान जी उपस्थित रहे। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका, गुजरात प्रदेश प्रभारी रतन दारुका पार्षद सुमन गाड़िया के साथ संस्था की अध्यक्षा मनीषा कजारिया, सचिव रश्मि लाठ ,लक्ष्मी अग्रवाल , कवियत्री सोनल जैन ,संगीता अग्रवाल, डॉ सोनल जैन,पूजा जी ,पायल जी, के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहें।


Share this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here