पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि कुशवाहा ने सारण क्रिकेट लीग में की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Share this

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि कुशवाहा ने सारण क्रिकेट लीग (SCL) में विशेष रूप से शिरकत की और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल के प्रति उनके जुनून की सराहना करते हुए इस आयोजन को क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर श्री नागमणि कुशवाहा ने सारण के सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

श्री राजीव प्रताप रूडी की परिकल्पना पर आयोजित इस लीग में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसकी एक विशेष पहचान हंगर फ्री भारत के साथ जुड़ाव भी है, जिसके माध्यम से क्रिकेट के मंच से भोजन की बर्बादी रोकने और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।

सारण क्रिकेट लीग का भव्य फाइनल 28 नवंबर को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

सारण क्रिकेट लीग खेल प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ खेल के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी प्रसारित कर रही है।


Share this