पूना कॉलेज में निर्भय कन्या अभियान, 107 छात्राओ ने सीखा आत्मरक्षा का पाठ

Nirbhay Kanya Abhiyan in Poona College, 107 girl students learned the lesson of self defense
Share this

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय विद्यार्थी विकास मंडल तथा पूना कॉलेज विद्यार्थी विकास मंडल और आय क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में पूना कॉलेज में निर्भय कन्या अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन विद्यार्थी विकास अधिकारी डॉ. बाबा शेख ने किया।

कराटे मास्टर ट्रेनर जितेंद्र यादव ने शारीरिक स्वास्थ और आत्मरक्षा के संबंध में मार्गदर्शन किया तथा प्रत्येक लड़की को किसी भी स्थिति का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए, उन्होंने आत्मरक्षा के लिए कराटे तकनीक का प्रशिक्षण लेनाचाहिए। उनके साथ सिद्धान्त, नारायणी, ऐश्वर्या, साक्षी तथा विजयश्री ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।  कराटे  प्रशिक्षक गोवर्धन ने स्वयं रक्षा के संबंध में प्रात्यक्षिक तथा आत्मरक्षा के संबंध में छात्राओं को प्रशिक्षित किया।

डॉ. नुसरत शेरकर ने स्वास्थ्य एवं साफ सफाई द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया।

प्रा. वसुधा वाव्हल ने छात्राओं का व्यक्तित्त्व विकास महिला सक्षमीकरण विषय पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बाबा शेख ने तथा आभार सब लेफ़्टनेंट डॉ. शाकिर शेख ने किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रा. असद शेख, प्रा. इमरान पठान, मिसेस रिजवाना खोट, मिसेस नाजेमा पठान, सलिम शेख, प्रा. शाहेदा अंसारी, मिसेस समीना जमादार आदि ने परिश्रम लिया।   

– डॉ. आफताब अनवर शेख, प्राचार्य


Share this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here