रामलीला में महारास, माखन लीला और फूलों की होली का मनोहारी मंचन देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Devotees were mesmerized by seeing the beautiful staging of Maharas Makhan Leela and Holi of flowers in Ramlila
Share this

सूरत। वेसू के रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही रामलीला में गुरुवार को महारास लीला, गोवर्धन लीला, माखन चोरी, फूलों की होली आदि लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। लीला का मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

ट्रस्ट के अनिल अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण के कामदेव पर विजय के प्रतीक रूप माने जाने वाले महारास का आयोजन हुआ। वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन के चंद्र सरोवर पर शरद पूर्णिमा की रात सखियों के साथ महारास किया था, लेकिन जब भी मुरली मनोहर राधा से मिलते थे तो हर दिन उनका महारास होता था।

वृंदावन की रास मंडली द्वारा चल रही रास लीला में दिखाया गया कि गोकुल का सारा दूध, दही, मक्खन कंस के यहां मथुरा को कर के रूप में चला जाता था। जिसे देख भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों को मक्खन और दही मथुरा ले जाने से रोका। मटकी फोड़ कर ग्वालों को मक्खन खिला दिया। गोपियों ने श्रीकृष्ण के माखन चोरी की शिकायत यशोदा मैया से की। वहीं ब्रज की लठ्ठमार व फूलों की होली का मंचन किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण अपने ग्वाल बालों के साथ नंदगांव से बरसाने में राधा रानी के साथ होली खेलने गए। तब लठ्ठमार होली खेलीं गयीं। इसके बाद फूलों व रंग गुलाल से होली खेली। वहीं मौजूद भक्तों ने भी खूब होली खेली।


Share this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here